कानपुर देहातउत्तरप्रदेश

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा स्टूडेंट कैरियर काउंसिलिंग का आयोजन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कानपुर देहात  द्वारा स्टूडेंट कैरियर काउंसिलिंग का आयोजन किया गया।जिसमेें मुख्य अतिथि के रूप मे चंद्रभान सिंह (डिप्टी कमिश्नर) ,मुख्य वक्ता जगदम्बा,परिषद के विभाग संगठन मंत्री ब्रजनन्दन जी ,अलोक शुक्ला जी व प्रभात जी रहे,इस कार्यक्रम मे  मुख्य अतिथि चंद्रभान जी ने छात्र छात्राओं से उनके छात्र जीवन के बारे मे चर्चा की.

पुखरायां, सुनीत श्रवास्तव : बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कानपुर देहात  द्वारा स्टूडेंट कैरियर काउंसिलिंग का आयोजन किया गया।जिसमेें मुख्य अतिथि के रूप मे चंद्रभान सिंह (डिप्टी कमिश्नर) ,मुख्य वक्ता जगदम्बा,परिषद के विभाग संगठन मंत्री ब्रजनन्दन जी ,अलोक शुक्ला जी व प्रभात जी रहे,इस कार्यक्रम मे  मुख्य अतिथि चंद्रभान जी ने छात्र छात्राओं से उनके छात्र जीवन के बारे मे चर्चा करी व उन्हे बताया किस तरीके से पढ़ाई करनी चाहिए जिससे वो अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें  व छात्र छात्राओं ने भी अपने मन मे अपने भविष्य को लेकर  उठ रहे प्रश्नों को उनके समक्ष रखा ,जिन्हे मंचाशीन लोगों जी ने सरल तरीके से समझाया व उनके प्रश्नों के उत्तर दिये व जैसा की सभी को पता है, की विद्यार्थी परिषद ने वृक्ष मित्र अभियान के तहत  इस वर्ष एक करोड़ पौधे लगाने का संकल्प लिया जिसे आगे बढ़ाते हुए आये हुए अतिथियों वा सभी स्टूडेंट्स को पौधे दान किये  व सभी ने संकल्प लिया की उस पौधे की जिम्मेदारी से स्वयं देखरेख करेंगे।इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से परिषद के जिला विस्तारक अजय जी ,जिला संयोजक दिव्यांशु जी ,विभाग सह छात्रा  प्रमुख अंजू जी मेडिवीज़न प्रमुख अंकित तिवारी,  प्रांत कार्यकारिणी सदस्य प्राची,अपेंद्र,अमन, सत्यम,प्रेम,हर्ष, सूरज,राजमड़ी,विशाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button