कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

गजनेर में राम मंदिर की दूसरी वर्षगांठ पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, बाबा बजरंग बली मंदिर में विशाल भंडारा

मुख्य अतिथि गणेश शंकर सचान और रामचंद्र अग्रवाल ने किया शुभारंभ।

सरवनखेड़ा (कानपुर देहात)। आज अयोध्या में राम मंदिर के द्वितीय वर्ष गांठ के अवसर पर कस्बा गजनेर स्थित बाबा बजरंग बली मंदिर मे पूजन पाठ के साथ कन्या भोज व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जहां मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उद्योग व्यापार मंडल के जिला मंत्री प्रमुख व्यवसायी गणेश शंकर सचान ने भगवान् राम के चित्र पर पूजन कर भंडारे का शुभारंभ किया।

सरवनखेड़ा विकास खण्ड क्षेत्र के कस्बा गजनेर रायपुर मार्ग स्थित बाबा बजरंग बली मंदिर परिसर में अयोध्या रामलला मंदिर के द्वितीय वर्ष गांठ को लेकर हवन पूजन के साथ ही कन्या भोज के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जहा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे व्यापार मंडल जिला मंत्री एवं प्रमुख व्यवसायी गणेश शंकर सचान साथ मे गजनेर व्यापार मंडल अध्यक्ष रामचंद्र अग्रवाल रहे।

सुबह पूजन पाठ के बाद चालू हुए भंडारे का आयोजन साम ६ बजे तक चला जहा सैकड़ों लोगों ने गरमा गरम पूडी सब्जी का लुप्त उठाया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य आयोजक रामचंद्र अग्रवाल मोहित गुप्ता (नेताजी), युवा व्यवसायी रोहन बाजपेई, दुर्गेश गुप्ता,राजा गुप्ता, अभिनव सचान, आशीष गुप्ता,शिवा कश्यप, शुभम गुप्ता, अमित गुप्ता, हरि ओम, लकी, राम प्रकाश सिंह चौहान शिवम,रोहित, अनुज ,अतुल अग्रवाल, सुरेंद्र साहू, विजय सैनी ,नरेश अग्रवाल ,सुनील कश्यप व आदि लोग रहे।

ये भी पढ़े- रनियां में प्रदूषित पानी का कहर: एनजीटी के निर्देश पर शुरू हुई स्वास्थ्य जांच, क्रोमियम के डर से सहमे ग्रामीण

Related Articles

AD
Back to top button