उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

घाटमपुर पालिका कर्मचारी पर रिश्वत लेते फोटो वायरल

मंगलवार को घाटमपुर नगर पालिका कर्मचारी का रुपए लेते हुए फोटो सोशल मीडिया में वायरल हुई है। वायरल फोटो में में कंप्यूटर कक्ष में बैठा पालिका कर्मचारी किसी व्यक्ति से दो-दो सौ नोट किसी व्यक्ति से लेता नजर आ रहा है। हालांकि समाचार पत्र वायरल फोटो की पुष्टि नहीं करता है

Story Highlights
  • अधिशासी अधिकारी तीन बिंदुओं पर करायेगे वायरल वीडियो की जांच

घाटमपुर कानपुर नगर।मंगलवार को घाटमपुर नगर पालिका कर्मचारी का रुपए लेते हुए फोटो सोशल मीडिया में वायरल हुई है। वायरल फोटो में में कंप्यूटर कक्ष में बैठा पालिका कर्मचारी किसी व्यक्ति से दो-दो सौ नोट किसी व्यक्ति से लेता नजर आ रहा है। हालांकि समाचार पत्र वायरल फोटो की पुष्टि नहीं करता है। मामले में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी ने तीन बिंदु में जांच की बात कही है।मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में एक ब्रेकिंग के साथ एक फोटो वायरल हुई, जिसमें दिख रहा है की घाटमपुर नगर पालिका का कर्मचारी कंप्यूटर कक्ष में बैठकर किसी व्यक्ति से दो दो सौ के नोट लेता दिख रहा है। हालांकि स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि नगर पालिका कर्मचारी किस बात के पैसे ले रहा है। हालांकि जो ब्रेकिंग है उसके आधार पर पालिका कर्मचारी द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र के नाम पर रुपए लिए जाने की बात कही जा रही है।

समाचार पत्र उक्त वायरल फोटो की पुष्टि नहीं कर रहा है। वहीं मामले में जब नगर पालिका अधिशासी अधिकारी डॉक्टर महेंद्र कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पालिका कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के रुपए लेने का वीडियो का मामला संज्ञान में आया है। जिसकी जांच 3 बिंदुओं में की जाएगी। देखा जाएगा कि कंप्यूटर ऑपरेटर व्यक्ति से किस बात के रुपए ले रहा है। कहीं ऐसा तो नहीं है कि उसने कुछ मंगवाया हो और कोई व्यक्ति बचे हुए पैसे वापस कर रहा हो। दूसरा बिंदु- कंप्यूटर ऑपरेटर ने किस व्यक्ति से रुपए लिए हैं और बयान होने के बाद स्थिति साफ हो सकेगी। तीसरी बिंदु में नगर पालिका कार्यालय में किसके द्वारा यह वीडियो बनाया गया हैं, उस व्यक्ति से जानकारी के बाद मामले की स्पष्टता जाहिर हो सकेगी।.

Related Articles

AD
Back to top button