कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

पुखरायां: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, एएसपी ने खुद संभाली कमान

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पुखरायां (भोगनीपुर) भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

सुनीत श्रीवास्तव, कानपुर देहात। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पुखरायां (भोगनीपुर) भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पाण्डेय ने कार्यक्रम स्थल का सघन निरीक्षण किया और सुरक्षा का जायजा लिया।

चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने प्रस्तावित मार्गों, सभा स्थल के प्रवेश और निकास द्वारों तथा अन्य संवेदनशील बिंदुओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर तैनात पुलिस बल और सुरक्षा एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सुरक्षा के हर पहलू पर विस्तृत चर्चा की। एएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी बिंदुओं पर समय से पूर्व पुख्ता इंतजाम लागू कर दिए गए हैं।

अधिकारियों की रही मौजूदगी

अपर पुलिस अधीक्षक ने जनसहयोग के माध्यम से भी शांति और सुरक्षा बनाए रखने पर जोर दिया। इस दौरान उनके साथ क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर संजय वर्मा, क्षेत्राधिकारी यातायात राजीव सिरोही सहित कई थानों की फोर्स और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि माननीय पूर्व राष्ट्रपति के दौरे के दौरान सुरक्षा और सुचारू यातायात के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

Related Articles

AD
Back to top button