कानपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

दादी-बाबा पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा कोर्ट

घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के बेंदा गांव निवासी ने अपने पुत्र के खिलाफ बीती 28 दिसंबर को घाटमपुर थाने में शिकायत पत्र देते हुए बताया था कि जब उसके पिता छोटेलाल एवं मां सुख्खी देवी घर के बाहर अलाव ताप रही थी।

घाटमपुर कानपुर नगर। घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के बेंदा गांव निवासी ने अपने पुत्र के खिलाफ बीती 28 दिसंबर को घाटमपुर थाने में शिकायत पत्र देते हुए बताया था कि जब उसके पिता छोटेलाल एवं मां सुख्खी देवी घर के बाहर अलाव ताप रही थी। तभी मेरे पुत्र कुलदीप ने मेरे माता-पिता से शराब पीने के लिए रुपए मांगा,जिस पर मां पिता द्वारा शराब के लिए पैसा ना देने पर मेरे पुत्र कुलदीप ने उनको जान से मारने की नीयत से डंडा से हमला कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

शोर सुनकर वह एवं उसकी पत्नी बाहर आए तो मेरा पुत्र जान माल की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। वही गंभीर घायल माता-पिता को इलाज के लिए कानपुर ले गए। जहां मां और पिता का इलाज चल रहा है। प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने 11 जनवरी को विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश प्रारंभ की थी। 12 तारीख को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

Related Articles

AD
Back to top button