घर से अचानक लापता हुई दो किशोरियों व एक मासूम बालिका को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर ढूंढ निकाला
कानपुर देहात में गजनेर थाना पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए थाना क्षेत्र से गुरुवार सुबह अचानक लापता हुई दो किशोरियों व एक मासूम बालिका को कड़ी मशक्कत कर दोपहर करीब दो बजे ढूंढ निकालने में सफलता हासिल कर ली।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात में गजनेर थाना पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए थाना क्षेत्र से गुरुवार सुबह अचानक लापता हुई दो किशोरियों व एक मासूम बालिका को कड़ी मशक्कत कर दोपहर करीब दो बजे ढूंढ निकालने में सफलता हासिल कर ली।लापता हुई किशोरियों के संबंध में अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
थाना प्रभारी गजनेर दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि गुरुवार सुबह दूरभाष के जरिए उन्हें सूचना प्राप्त हुई कि दीपिका पुत्री अजय पाल उम्र करीब 14 वर्ष,रागिनी पुत्री छोटे उम्र करीब सात वर्ष व वैष्णवी पुत्री विमल उम्र करीब 13 वर्ष निवासी भागीरथपुर थाना गजनेर एक साथ घर से अचानक कहीं लापता हो गई है।
सूचना मिलते ही थाना पुलिस तुरंत एक्शन मोड़ में आ गई।पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर लापता हुई किशोरियों को दोपहर करीब दो बजे मूसानगर कस्बे के बालाजी मंदिर से सकुशल बरामद कर लिया।सूचना मिलने पर किशोरियों के परिजन मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने थाना पुलिस के इस सराहनीय कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की।थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरियों को विधिक कार्यवाही के पश्चात उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.