बढ़ती महंगाई पर आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन
लगातार बढ़ती महंगाई पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष आशुतोष पांडे की अगुवाई में मटका फोड़ कर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

- नई-नई घोषणाएं कर जनता का ध्यान असल मुद्दे से भटकाने की कोशिश - आशुतोष पांडे
कानपुर देहात,अमन यात्रा। लगातार बढ़ती महंगाई पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष आशुतोष पांडे की अगुवाई में मटका फोड़ कर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि भाजपा सरकार हर मोर्च में विफल साबित हो रही है। जनता को लगातार गुमराह किया जा रहा है। बुधवार को जिला मुख्यालय माती पर एकत्र कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने काला फीता बांधकर सरकार की आंखों पर बंधी काली पट्टी हटाने का प्रदर्शन किया। आशुतोष पांडे ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए नई-नई घोषणाएं कर जनता का ध्यान असल मुद्दे से भटकाने की कोशिश कर रही है, जबकि धरातल पर सरकार की संवेदनहीनता का असली पता चल रहा हे।
सरकार द्वारा नया शासनादेश जारी कर दिव्यांग, विधवा के मृत्यु के बाद उसके आश्रितों को बची हुई धनराशि नहीं दी जा रही है, जो गरीबों के साथ घोर अन्याय है। इसी तरह जल जीवन मिशन के तहत बिना पानी के योजना बनाकर लोगों के घरों में नल लगाए जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को जनता करारा सबक सिखाएगी।
प्रदर्शन करने वालों में महिला जिला अध्यक्ष उर्मिला कठेरिया, रीमा देवी, बेबी खान, यूथ विंग विधानसभा अध्यक्ष कीर्ति चतुर्वेदी, विधानसभा अध्यक्ष पवन प्रजापति, अकबरपुर रनिया प्रभारी विवेश यादव, रसूलाबाद विधानसभा प्रभारी राजेश कठेरिया, रसूलाबाद विधानसभा अध्यक्ष ललित श्रीवास्तव गिरजा शंकर कुशवाहा परसराम कुशवाहा जगन्नाथ पांडे, मनोज कुमार, रामकुमार वर्मा, राम सिंह, गया प्रसाद, विजय सिंह, सुरेश गौतम, सुंदरलाल कटियार, राज नारायण गौतम, ओंकार गौतम, अवधेश कुमार, श्याम सिंह, लोकेंद्र प्रजापति, दुर्गेश शर्मा, शुभम तिवारी, प्रमोद राहुल पाल कमल तिवारी मृदुल, गौरव, पिंकू मलाशा ब्लॉक अध्यक्ष दीपक द्विवेदी, चंद्र संखवार, रमाकांत द्विवेदी, राजेंद्र प्रजापति वैभव मिश्रा विपिन बिहारी अवस्थी, मनीष मिश्रा, अजय भारद्वाज शिव करण सिंह आदेश सिंह सुरेश अवस्थी प्रेमपाल सिंह जादौन संतोष भारद्वाज शैलेंद्र सिंह जादौन, लक्ष्मीकांत शर्मा, रघुनंदन विद्यार्थी तूफान सिंह पीयूष निकेतन अभिमन्यु सिंह व प्रखर पाठक आदि लोग रहे।
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.