कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

समग्र शिक्षा अभियान समेकित शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के बनाए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

समग्र शिक्षा अभियान समेकित शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के  दिब्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने हेतु आज बीआरसी अकबरपुर के सभागार में कैंप का आयोजन किया गया जिसमें विकासखंड अकबरपुर के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत 52 दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

Story Highlights
  • अकबरपुर बीआरसी सभागार में लगाया गया कैंप

कानपुर देहात,अमन यात्रा : समग्र शिक्षा अभियान समेकित शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के  दिब्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने हेतु आज बीआरसी अकबरपुर के सभागार में कैंप का आयोजन किया गया जिसमें विकासखंड अकबरपुर के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत 52 दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

ये भी पढ़े- एटा पुलिस ने अपहृत बालक को किया सकुशल बरामद

प्रतिभागी दिव्यांग बच्चों को दिव्यांग बोर्ड की गठित टीम द्वारा जांचा गया। टीम में डॉ ओमदेव अस्थि रोग विशेषज्ञ, डॉ धर्मवीर चौधरी मनोचिकित्सक, डॉ शालिनी बोहरा नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ अनुज शुक्ला ईएनटी विशेषज्ञ एवं संदीप कुमार पांडे दिव्यांग पटल सहायक व कुलश्रेष्ठ निगम ने परीक्षण उपरांत 11बच्चों को दिव्यांग प्रमाणपत्र निर्गत किए तथा 27 दिव्यांग बच्चों को जांच हेतु हैलट कानपुर एवं जिला चिकित्सालय अकबरपुर रेफर किया गया।

ये भी पढ़े-  बीएसए ने दिए बीईओ डीसी एसआरजी आफ द मन्थ के प्रमाण पत्र  

4 बच्चों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाएं गए शेष 14 बच्चें दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनने योग्य नहीं पाएंगे। उक्त कार्यक्रम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय के कुशल निर्देशन में एवं मुख्यालय बीईओ संजय कुमार गुप्ता तथा जिला समन्वयक समेकित शिक्षा की देखरेख में संचालित किया गया। ऋषिकांत आर्या विशेष शिक्षक पटल सहयोगी समेकित शिक्षा अवधेश प्रताप सिंह बृजेश कुमार त्रिपाठी आशुतोष मिश्रा अतुल तोमर शोभा देवी विशेष शिक्षक ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूर्ण योगदान प्रदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button