कानपुर देहात में युवक अवैध तमंचा कारतूस समेत पुलिस की गिरफ्त में,भेजा गया जेल
कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में थाना मंगलपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही की है।

कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में थाना मंगलपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को एक अवैध देशी तमंचा मय दो जिंदा कारतूस समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
पुलिस की इस कार्यवाही से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।चौकी प्रभारी झींझक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने बीती शनिवार की रात्रि करीब 10.15 बजे मुखबिर की सूचना पर झींझक रूरा रोड पर सब्जी मंडी के पास छापामारी कर एक युवक को एक देशी नाजायज तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस समेत दबोच लिया।
आरोपी की पहचान दीपांशु पुत्र नंदकिशोर निवासी गुजैनी कानपुर नगर के रूप में हुई है।आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया है।थाना प्रभारी संजय गुप्ता ने बताया कि आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है।



