कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

ग्राम पातेपुर में आयोजित हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम, ग्रामीण जनों ने  मुख्यमंत्री के  संबोधन के सजीव प्रसारण को  देखा एवं सुना

शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन जनपद के विभिन्न ग्रामों में जा रही है।

कानपुर देहात। शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन जनपद के विभिन्न ग्रामों में जा रही है। इसी क्रम में जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन में ग्राम पातेपुर के प्राथमिक विद्यालय में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

photo 9

इस दौरान  विभिन्न विभागों से संचालित योजनाओं के लाभार्थियों को न केवल प्रमाण पत्र आदि वितरण किया गया, बल्कि योजनाओं से छूटे हुए लोगों को योजनाओं से जोड़ा गया।  अधिकारियों के  साथ ग्रामीणजनों ने मुख्यमंत्री जी द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन व एलसीडी के माध्यम से किए जा रहे संबोधन के सजीव प्रसारण को भी देखा एवं सुना।

photo 11 1 2

कार्यक्रम में  विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर ग्रामीण जनों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगणों के साथ भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button