उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

खुले नाले बने लोगों के लिए जान का खतरा

घाटमपुर के मूसानगर रोड में कस्बे के अंदर हाईवे किनारे लोगों के लिए जान का खतरा बने हुए हैं। जहां जनता स्कूल के पास आए दिन राहगीर और जानवर खुले पड़े नालों में गिरकर घायल होते रहते हैं। वहीं जिम्मेदारों द्वारा लगातार मामले पर ध्यान ना देना लापरवाही दर्शा रहा है

घाटमपुर कानपुर नगर। घाटमपुर के मूसानगर रोड में कस्बे के अंदर हाईवे किनारे लोगों के लिए जान का खतरा बने हुए हैं। जहां जनता स्कूल के पास आए दिन राहगीर और जानवर खुले पड़े नालों में गिरकर घायल होते रहते हैं। वहीं जिम्मेदारों द्वारा लगातार मामले पर ध्यान ना देना लापरवाही दर्शा रहा है। बताते चले की पहले भी जनता स्कूल के पास खुले पड़े नाले में तीन लोग गिरकर अपनी जान गवा चुके हैं। एक ऐसा ही मामला शनिवार देर शाम देखने को मिला। जब खुले पड़े नाले में एक बुजुर्ग और एक साड़ गिर गया। स्थानीय लोगों ने बुजुर्ग को नाले में गिरा देखा तो सूचना पुलिस एवं पालिका को दी। मौके पर पहुंचे पालिका कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से बुजुर्ग को नाले से बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर पहुंचाया है। वहीं जानवर को भी जेसीबी की मदद से बाहर निकल गया है।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button