कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

दि जैन वर्ल्ड स्कूल कानपुर देहात का वार्षिक सांस्कृतिक समारोह कल

दि जैन वर्ल्ड स्कूल प्रतिवर्ष अपने छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए एक वार्षिक सांस्कृतिक समारोह आयोजित करता है।

Story Highlights
  • मावर स्थित विद्यालय परिसर में आयोजन की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात: दि जैन वर्ल्ड स्कूल प्रतिवर्ष अपने छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए एक वार्षिक सांस्कृतिक समारोह आयोजित करता है। इस वर्ष, ‘स्पन्दन द बीट्स 2024’ नामक यह कार्यक्रम 19 अक्टूबर, 2024 को मध्याह्न आयोजित किया जा रहा है।

विद्यालय की प्रधानाचार्या साधना पाण्डेय ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ल मुख्य अतिथि होंगी। इसके अलावा, विद्यालय के चेयरमैन अमरनाथ अग्रवाल, मैनेजिंग ट्रस्टी कपिल अग्रवाल, छात्र-छात्राओं के अभिभावक, गणमान्य नागरिक और विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

AD
Back to top button