कानपुर देहात में लोहे के एंगल चोरी का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में,भेजा गया जेल
आरोपी की पहचान दमनपुर गांव निवासी कल्लू सिंह के रूप में हुई है।

कानपुर देहात के राजपुर में पुलिस ने लोहे के एंगल चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी की पहचान दमनपुर गांव निवासी कल्लू सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 12 एंगल बरामद कर लिए हैं।घटना 25 मार्च की रात राजपुर थाना क्षेत्र के दमनपुर विजहरा गांव के जंगल में हुई थी।फर्रुखाबाद की एसोसिएटेड पावर स्ट्रक्चर कंपनी यहां टावर खड़ा कर रही थी,जिसके परिसर से 12 लोहे के एंगल चोरी कर लिए गए थे।कंपनी के मैनेजर विपिन कुमार ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था।
जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी।थाना प्रभारी सनत कुमार ने बताया कि पुलिस ने सिलहरा मार्ग पर एक किसान के बगीचे से आरोपी कल्लू सिंह को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सभी 12 एंगल बरामद कर लिए गए हैं।आरोपी को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया है।



