कानपुर देहात में दर्दनाक सड़क हादसा
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।गजनेर थाना क्षेत्र के सरवनखेड़ा मार्ग पर भीखनापुर गांव में एक धान लदे ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल के बीच टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई।हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

- धान लदे ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल में जबरदस्त भिड़ंत
- मोटरसाइकिल सवार की मौत
- पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी
- परिजनों में मचा कोहराम
पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।गजनेर थाना क्षेत्र के सरवनखेड़ा मार्ग पर भीखनापुर गांव में एक धान लदे ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल के बीच टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई।हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे में शामिल ट्रैक्टर व फरार चालक की तलाश में जुट गई है।मृतक की पहचान गजनेर थाना क्षेत्र के मनेथू निवासी रामसेवक के 27 वर्षीय पुत्र नीरज के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार को भीखनापुर गांव में धान लदे ट्रैक्टर व पल्सर मोटरसाइकिल के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई।हादसे में मोटरसाइकिल सवार मनेथू नीरज निवासी गंभीर रूप से घायल हो गया।आनन फानन में उसे उपचार के लिए गजनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया।वहीं ट्रॉली के सड़क पर पलट जाने तथा धान बिखर जाने के चलते कुछ देर तक यातायात अवरुद्ध हो गया।पुलिस ने जेसीबी मशीन व स्थानीय लोगों के सहयोग से पुनः यातायात सुचारू रूप से चालू कराया।घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।फरार चालक की तलाश कराई जा रही है।परिजनों की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



