कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

परिजनों में मचा कोहराम,पुलिस कार्यवाही में जुटी

कानपुर देहात में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।मंगलपुर थाना क्षेत्र के खनपुरवा गांव के पास ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।

मृतक की पहचान अकारू गांव निवासी विनय के रूप में हुई है।विनय रविवार को किसी काम से घर से निकला था और किसी ट्रेन की चपेट में आ गया।जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसके परिजनों को सूचना दी।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button