उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूजलखनऊ

महानिदेशक ने बेसिक स्कूलों में “समूह घ” के खाली पदों की मांगी जानकारी

शासन ने बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से चल रहे प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में समूह घ के स्वीकृत पदों के सापेक्ष कार्यरत व खाली पदों की जानकारी मांगी है।

अमन यात्रा,लखनऊ/कानपुर देहात। शासन ने बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से चल रहे प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में समूह घ के स्वीकृत पदों के सापेक्ष कार्यरत व खाली पदों की जानकारी मांगी है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने इस संबंध में सभी मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) को पत्र भेजा है।

SUNIT AD
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि इन विद्यालयों में सफाई, सुरक्षा व सफाई कर्मी कम चौकीदार की व्यवस्था के लिए निर्धारित प्रारूप पर समूह घ के पदों के बारे में सूचना उपलब्ध कराएं। यदि इन विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी का कोई पद स्वीकृत नहीं है लेकिन एक या एक से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं तो उसकी भी सूचना उपलब्ध कराई जाए।

Related Articles

AD
Back to top button