कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

परिषदीय विद्यालय की रितिका एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की सौम्या ने मंडल में पाया प्रथम स्थान

50वीं जवाहरलाल नेहरू बाल विज्ञान एवं गणित प्रतियोगिता में जनपद के सरवनखेड़ा विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगटा की छात्रा रितिका सिंह एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पुखरायां की सौम्या ने मंडल स्तरीय गणित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

Story Highlights
  • राज्य स्तर के लिए पक्का किया अपना स्थान, बढ़ाया जनपद का मान
  • एआरपी आशीष द्विवेदी के प्रयासों से राज्य स्तर के लिए पक्का किया अपना स्थान
सुशील त्रिवेदी , कानपुर देहात :  50वीं जवाहरलाल नेहरू बाल विज्ञान एवं गणित प्रतियोगिता में जनपद के सरवनखेड़ा विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगटा की छात्रा रितिका सिंह एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पुखरायां की सौम्या ने मंडल स्तरीय गणित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अब दोनों बच्चों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिला है तथा अध्यापक वर्ग में सरवनखेड़ा विकासखंड के अध्यापक आशीष द्विवेदी जो वर्तमान में रसूलाबाद विकासखंड में एआरपी के रूप में कार्य कर रहे हैं ने मंडल स्तर पर अध्यापक संवर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
photo 4
बीएनएसडी शिक्षा निकेतन कानपुर में आयोजित मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में आशीष द्विवेदी के गाइडेंस में रितिका सिंह के साथ उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगटा की कक्षा 7 की छात्रा मान्या गुप्ता ने प्रतियोगिता में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया है। रितिका सिंह ने इसके पूर्व भी मंडल स्तर पर प्रथम, राज्य स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया था। जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक अरविंद द्विवेदी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने बच्चों और अध्यापक की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए तैयारी करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

खंड शिक्षा अधिकारी सरवनखेड़ा संजय कुमार एवं खंड शिक्षा अधिकारी रसूलाबाद मनोज कुमार सिंह और जनपद के एसआरजी संत कुमार दीक्षित अनंत  त्रिवेदी और अजय कुमार गुप्ता एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनुराग यादव सरवनखेड़ा के समस्त एआरपी ने बच्चों की सफलता को प्रोत्साहित करते हुए अग्रिम प्रतियोगिता में भी सफलता अर्जित करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button