कानपुर देहात में हत्या के मामले मे वांछित/वारंटी चढ़ा पुलिस के हत्थे
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व वांछित/वारंटी की गिरफ्तारी हेतु थाना मंगलपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है

- अपराध जगत में फैली सनसनी
- पुलिस कार्यवाही में जुटी
- लंबे समय से था फरार,पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तारी के दिए थे सख्त निर्देश
पुखरायां।पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व वांछित/वारंटी की गिरफ्तारी हेतु थाना मंगलपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस की इस कार्यवाही ने अपराध जगत में सनसनी मचा दी है।आरोपी की पहचान मंगलपुर थाना क्षेत्र के श्री का पुरवा निवासी संतोष यादव उर्फ संजू के रूप में हुई है।थाना प्रभारी महेश दुबे ने बताया कि आरोपी संजू के खिलाफ थाना मंगलपुर पर हत्या के एक मामले में अभियोग पंजीकृत किया गया था।घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था।आरोपी के खिलाफ कुर्की की कार्यवाही पूर्ण हो चुकी थी। पुलिस अधीक्षक ने एक पत्र जारी कर पुलिस को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सख्त निर्देश दिए थे।वहीं न्यायालय द्वारा भी आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए वारंट निर्गत किया गया था।जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और पुलिस टीम ने बीती रात मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेजा जाएगा।



