उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

जिलाधिकारी नेहा ने पुखरायां क्षेत्र में स्थित गेंहू क्रय केन्द्र का किया निरीक्षण, गेंहू के बोरो में धागा न लगे होने पर लगाई फटकार

अलविदा नमाज के अवसर पर जिलाधिकारी नेहा जैन एवं पुलिस अधीक्षक स्वप्रिल ममगाई ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया और स्थितियों का जायजा लिया, इस क्रम में उन्होंने सर्वप्रथम भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के पुखरायां का भ्रमण किया.

Story Highlights
  • गेंहू के बोरो में धागा न लगे होने पर वह अत्यन्त नाराज भी दिखायी दी
कानपुर देहात ,अमन यात्रा : अलविदा नमाज के अवसर पर जिलाधिकारी नेहा जैन एवं पुलिस अधीक्षक स्वप्रिल ममगाई ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया और स्थितियों का जायजा लिया, इस क्रम में उन्होंने सर्वप्रथम भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के पुखरायां का भ्रमण किया, इसके पश्चात अकबरपुर के बारा क्षेत्र का भ्रमण किया, साथ ही उन्होंने अलविदा नमाज के सम्बन्ध में की गयी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
dm1 1
इसके अलावा जिलाधिकारी पुखरायां क्षेत्र में स्थित गेंहू क्रय केन्द्र में भी गयी, जहां उन्होंने निरीक्षण के दौरान पाया कि मात्र दो किसान ने कुल 130 कुन्तल गेंहू बिक्रय किया, जिसमें पहले किसान ने 67 कुन्तल व दूसरे किसान ने 63 कुन्तल गेंहू बिक्रय किया है।  जिलाधिकारी ने वहां गेंहू तौल कराकर निरीक्षण किया। गेंहू के बोरो में धागा न लगे होने पर वह अत्यन्त नाराज भी दिखायी दी, इसके अलावा जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भोगनीपुर क्षेत्र में स्थित भोगी सागर तालाब का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस तालाब की पूरी साफ सफाई होना चाहिए और इस तालाब को पर्यटन के रूप में विकसित किया जाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button