कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूजरोजगार

कानपुर देहात में 50 पदों पर निकली भर्ती, पराविधिक स्वयं सेवक बनने का शानदार मौका

11 सितंबर तक करें निशुल्क आवेदन, शिक्षक, छात्र, रिटायर्ड कर्मचारी और सामाजिक कार्यकर्ता ले सकते हैं हिस्सा

कानपुर देहात। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर देहात में आमजन तक कानूनी सहायता और विधिक जागरूकता पहुंचाने के उद्देश्य से 50 पराविधिक स्वयं सेवकों (पीएलवी) की नई भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नूपुर श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार और जनपद न्यायाधीश के आदेश पर गठित चयन समिति द्वारा विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

इस भर्ती के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय, वन स्टॉप सेंटर, महिला थाना, जिला चिकित्सालय, मानव तस्करी विरोधी इकाई, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड, फ्रंट ऑफिस के साथ-साथ कानपुर देहात की सभी तहसीलों एवं कानपुर नगर की घाटमपुर व बिल्हौर तहसील के लिए कुल 50 स्वयंसेवकों का चयन किया जाएगा।

पीएलवी के रूप में कार्य करने के इच्छुक सरकारी या निजी स्कूल-कॉलेजों के शिक्षक, सेवानिवृत्त अध्यापक व कर्मचारी, वरिष्ठ नागरिक, एमएसडब्ल्यू व विधि के विद्यार्थी, सामान्य स्नातक छात्र, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता, डॉक्टर, फील्ड ऑफिसर, एनजीओ सदस्य, ट्रांसजेंडर, कोऑपरेटिव सोसाइटी व ट्रेड यूनियन के सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता आवेदन कर सकते हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म जनपद की आधिकारिक वेबसाइट kanpurdehat.dcourts.gov.in से या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर देहात के कार्यालय से निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। भरा हुआ आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 11 सितंबर 2026 तय की गई है। इसके बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।


ये भी पढे-नवनियुक्त सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात ने जिला कारागार का किया निरीक्षण  


Related Articles

AD
Back to top button