कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

नवनियुक्त सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

बंदियों के भोजन, आवास और विधिक सहायता की सुविधाओं की समीक्षा की गई।

कानपुर देहात: आज जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात के कुशल निर्देशन में नूपुर श्रीवास्तव, नवनियुक्त सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात द्वारा प्रथम जिला कारागार, कानपुर देहात का आकस्मिक निरीक्षण/विधिक शिविर का आयोजन किया गया।
इस दौरान निरीक्षण बन्दियों से मुलाकात कर उनके रहने खाने सम्बन्धी जानकारी प्राप्त की गयी व महिला बन्दियों से मुलाकात कर उन्हें विधिक सहायता के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गयी। महिलाओं के साथ रह रहे बच्चों के रहने खाने व शिक्षा सम्बन्धी सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। दौरान निरीक्षण जेल अधीक्षक, जेलर, उपजेलर इत्यादि मौजूद रहे। उक्त के अतिरिक्त माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन में प्रचलित मेडिएशन फॉर द नेशन 2.0 कैम्पेन के अन्तर्गत आज मध्यस्थता केन्द्र में एक वाद का सफल निस्तारण किया गया।

Related Articles

AD
Back to top button