कानपुर देहात: कल से शुरू होगा स्पर्श कुष्ठ जागरूकता पखवाड़ा
जिलाधिकारी कपिल सिंह ने भेदभाव मिटाने और रोगियों के प्रति शून्य सहिष्णुता की अपील की।

जनपद कानपुर देहात में कुष्ठ रोग के उन्मूलन और इसके प्रति व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने के लिए 30 जनवरी से 13 फरवरी 2026 तक ‘स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान एवं पखवाड़ा’ आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी कपिल सिंह ने इस अवसर पर जनपदवासियों के नाम एक विशेष संदेश जारी करते हुए विकसित भारत अभियान के संकल्प को दोहराया है।
जिलाधिकारी ने अपने संदेश में स्पष्ट किया कि कुष्ठ रोग पूरी तरह साध्य है और इसे पहचानना आसान है। उन्होंने समाज से अपील की है कि कुष्ठ प्रभावित व्यक्तियों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव न करें। प्रशासन का लक्ष्य कुष्ठ रोगियों की शीघ्र पहचान कर उन्हें समाज की मुख्यधारा में वापस लाना है।
इस अभियान के दौरान जिले के सभी संसाधनों का उपयोग कर ‘भेदभाव समाप्त कर गरिमा सुनिश्चित करें’ के नारे के साथ कुष्ठ मुक्त कानपुर देहात बनाने की प्रतिज्ञा ली गई है।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात: जिलाधिकारी कपिल सिंह ने कलेक्ट्रेट में की जनसुनवाई, दिये निर्देश



