उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

युवक अवैध तमंचा कारतूस समेत धरा गया

लोकसभा चुनाव के चलते अपराध नियंत्रण की दिशा में कानपुर देहात पुलिस ने रविवार को एक बड़ी कार्यवाही की है।गजनेर थाना पुलिस ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर एक युवक को एक अवैध तमंचा कारतूस समेत गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की है

पुखरायां।लोकसभा चुनाव के चलते अपराध नियंत्रण की दिशा में कानपुर देहात पुलिस ने रविवार को एक बड़ी कार्यवाही की है।गजनेर थाना पुलिस ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर एक युवक को एक अवैध तमंचा कारतूस समेत गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की है।बताते चलें कि जनपद कानपुर देहात में लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस का लगातार अपराधियों का धरपकड़ अभियान जारी है।इसी क्रम में थाना गजनेर पुलिस ने पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में कार्यवाही करते हुए रविवार को मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर थाना क्षेत्र के सड़वा निवासी विजय को एक अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर मय जिंदा कारतूस समेत हिम्मापुरवा तिलौंची मोड़ से पहले तिलौंची क्रोसिंग की और धर दबोचा।आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button