एस आई रंजीत यादव के स्थानांतरण पर दी गई भावभीनी विदाई
कानपुर देहात के बरौर थाने में तैनात एस आई रंजीत यादव का गैर जनपद औरैया स्थानांतरण हो जाने पर शुक्रवार को थाना परिसर में उनके सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।थाना प्रभारी महेश कुमार समेत पुलिसकर्मियों व बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य लोगों ने फूल माला पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर उन्हें भावभीनी विदाई दी

बरौर।कानपुर देहात के बरौर थाने में तैनात एस आई रंजीत यादव का गैर जनपद औरैया स्थानांतरण हो जाने पर शुक्रवार को थाना परिसर में उनके सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।थाना प्रभारी महेश कुमार समेत पुलिसकर्मियों व बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य लोगों ने फूल माला पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर उन्हें भावभीनी विदाई दी।इस अवसर पर थाना प्रभारी महेश कुमार ने एस आई रंजीत यादव के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत की।उन्होंने कई मामलों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया।इससे वे जनता के बीच एक ईमानदार और कर्मठ अधिकारी के रूप में जाने गए।थाना प्रभारी ने कहा कि रंजीत यादव जैसे कर्त्तव्यपरायण अधिकारी पुलिस विभाग की शान होते हैं।उनका समर्पण और कर्तव्य के प्रति ईमानदारी प्रेरणादायक है।विदाई समारोह में उप निरीक्षक रंजीत यादव को फूलमाला,गुलदस्ता,अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया है।सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।इस मौके पर एस आई समर यादव,हेड कांस्टेबल योगेंद्र सिंह पूर्व प्रधान वीरेंद्र पाल,गुरई अवस्थी,विवेक कटियार,सुमित पाल,गोलू दुबे समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।



