बांदाउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

उद्यान विभाग ने वितरित किये पौधे

सोमवार को शासन के निर्देशों उद्यान विभाग द्वारा लगातार तीसरे दिन फलदार वृक्षों को निशुल्क ग्रामीणों समेत नगर के बाशिंदों को नर्सरी से वितरित किया गया।

बाँदा। सोमवार को शासन के निर्देशों उद्यान विभाग द्वारा लगातार तीसरे दिन फलदार वृक्षों को निशुल्क ग्रामीणों समेत नगर के बाशिंदों को नर्सरी से वितरित किया गया। जिला उद्यान बांदा के नर्सरी प्रभारी नवनीत त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया सोमवार को भी लगातार तीसरे दिन 80 हज़ार  से ज्यादा फलदार वृक्षों को ग्रामीणों समेत नगर के बाशिंदों को वितरित किया गया है। जिसमें आम, अमरूद, नींबू, आंवला, करौंदा, सीताफल, बेल, सहित अन्य फलदार वृक्ष शामिल है। इस मौके पर जिला उद्यान अधिकारी राजेंद्र कुमार, समेत जिला रिसोर्स पर्सन शिवम द्विवेदी, सीताराम, आदित्य शुक्ला, सहित दर्जनों की तादाद में कर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button