अपना देशउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

फेसबुक दोस्त ने बंधक बनाकर युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

दक्षिण दिल्ली में फेसबुक फ्रेंड द्वारा उत्तर पूर्वी राज्य की एक युवती के साथ बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और फिर यातनाएं देने का शर्मनाक मामला सामने आया है।

Story Highlights
  • आरोपी ने पीड़िता को कई घंटे तक फ्लैट में बंधक बनाए रखा।और उसकी लोहे की रॉड से जमकर पिटाई की।
  • युवती के शरीर पर 20 से ज्यादा चोट के निशान हैं।

नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली में फेसबुक फ्रेंड द्वारा उत्तर पूर्वी राज्य की एक युवती के साथ बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और फिर यातनाएं देने का शर्मनाक मामला सामने आया है।दरअसल नेब सराय इलाके में 30 जनवरी को एक शख्स ने उत्तर पूर्वी राज्य की एक युवती के साथ दुष्कर्म किया।आरोपी ने पीड़िता को कई घंटे तक फ्लैट में बंधक बनाए रखा।और उसकी लोहे की रॉड से जमकर पिटाई की।उसके शरीर को एक दर्जन से ज्यादा बार जलाया।युवती के शरीर पर 20 से ज्यादा चोट के निशान हैं।

फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है।पुलिस ने उसके बयान के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता उत्तर पूर्वी राज्य की रहने वाली है।उसने बताया कि कुछ माह पहले फेसबुक पर पारस से उसकी दोस्ती हुई थी।उसके बाद उन दोनों के बीच फोन पर बातें होने लगीं।पीड़िता ने पारस से उसकी नौकरी लगवाने की बात कही।

इस पर आरोपी ने उसे दिल्ली आने के लिए कहा।युवती बंगलौर नौकरी के लिए जा रही थी,लेकिन एक दिन के लिए दिल्ली रुकी थी।फिर यहां आरोपी के पास रुक गई।आरोपी उत्तराखंड का रहने वाला है और ढाबे पर रसोइया है।पीड़िता 10 जनवरी को दिल्ली आई थी।पारस उसे अपने साथ रहने के लिए खानपुर ले गया।वहां उसने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता फिलहाल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है।उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।आरोपी पारस को सतबारी इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button