उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज
भोगनीपुर में दूसरे दिन भी गरजा बुल्डोजर,अवैध अतिक्रमण किया गया ध्वस्त
भोगनीपुर कस्बे में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।अभियान के दूसरे दिन शनिवार को भी हाइवे प्राधिकरण व पुलिस टीम द्वारा जेसीबी मशीनों के द्वारा हाइवे किनारे जमा अतिक्रमण हटाया गया

- अतिक्रमणकारियों में हड़कंप
पुखरायां।भोगनीपुर कस्बे में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।अभियान के दूसरे दिन शनिवार को भी हाइवे प्राधिकरण व पुलिस टीम द्वारा जेसीबी मशीनों के द्वारा हाइवे किनारे जमा अतिक्रमण हटाया गया।इस अभियान में डीबीएल के पेट्रोलिंग मैनेजर उत्तम सिंह,इंग्लेश शर्मा,मनोज कुमार समेत उनकी पूरी टीम शामिल रही।टीम ने पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी मशीन द्वारा हाइवे किनारे अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया।इस दौरान अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा।पेट्रोलिंग मैनेजर ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई है।भविष्य में भी अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।



