कानपुर देहात में जलनिगम के बोर में मिला मासूम का शव, परिजनों में मचा कोहराम
मृतक की पहचान विजय पाल कमल के 7 वर्षीय पुत्र यश कुमार के रूप में हुई है।

कानपुर देहात में एक दुखद घटना सामने आई है। शिवली थाना क्षेत्र के मैथा विकासखंड स्थित सिंहपुर शिवली गांव में जल निगम की पानी की टंकी के बोर में डूबकर एक सात वर्षीय बालक की मौत हो गई।
मृतक की पहचान विजय पाल कमल के 7 वर्षीय पुत्र यश कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने काफी तलाश की।जब कही पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे।पुलिस और परिजन रातभर यश की खोज करते रहे परंतु उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी।प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने डॉग स्क्वायड की मदद से पूरे क्षेत्र में जांच की।
ये भी पढ़े- परिषदीय शिक्षकों को डरा रहा टेट का भूत, छूट पाने की आस में पीएम से लगा रहे गुहार
आशंका के आधार पर मृतक के घर के पास बन रही पानी की टंकी में खोजबीन की गई तो 10 फुट गहरे गड्ढे में यश का शव मिला।शव देख परिजनों में कोहराम मच गया।मां विजयलक्ष्मी,समेत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



