कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जनता की मांग पूरी: पुखरायां स्टेशन पर चार ट्रेनों को मिला प्रायोगिक ठहराव

कैबिनेट मंत्री राकेश सचान के प्रयासों से 'लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस' सहित चार ट्रेनों को मिला स्टॉपेज; 15 अक्टूबर से प्रभावी होगी नई समय-सारणी।

कानपुर देहात: पुखरायां स्टेशन पर रेल यात्रियों को बड़ी खुशखबरी मिली है। अब यहाँ चार ज़रूरी एक्सप्रेस ट्रेनें रुकेंगी। लंबे समय से चल रही जनता की मांग को उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री  राकेश सचान  ने पूरा करवाया है। त्योहारों का समय शुरू हो रहा है, इसलिए रेल प्रशासन ने जल्द ही यह सुविधा शुरू करने का फैसला लिया है।

कब से और कितनी देर रुकेंगी ट्रेनें?

यह सुविधा 15 अक्टूबर, 2025 से शुरू हो रही है। सभी ट्रेनें पुखरायां स्टेशन पर दो मिनट के लिए रुकेंगी।

ट्रेन का नाम/संख्या किस तारीख से पुखरायां पहुँचने का समय
12173 लोकमान्य तिलक-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस 15 अक्टूबर से सुबह 11:34 बजे
12174 प्रतापगढ़-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 16 अक्टूबर से सुबह 09:08 बजे
12943 वलसाड-कानपुर एक्सप्रेस 16 अक्टूबर से शाम 04:05 बजे
12944 कानपुर-वलसाड एक्सप्रेस 17 अक्टूबर से सुबह 09:08 बजे

उरई स्टेशन का टाइम भी बदला:

पुखरायां में ठहराव होने के कारण, ट्रेन संख्या 12174 और 12944 का उरई (ORAI) स्टेशन पर रुकने का समय भी बदल गया है। ये दोनों ट्रेनें 16 अक्टूबर से उरई में सुबह 09:39 बजे से 09:41 बजे तक रुकेंगी।

रेलवे ने सभी यात्रियों से नए समय को ध्यान में रखने की अपील की है।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात में 6 ‘घातक’ नमूनों पर लगी मुहर, लैब से आएगी ‘खतरे’ की रिपोर्ट

Related Articles

AD
Back to top button