कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर की आत्महत्या

मंगलपुर थाना क्षेत्र के गौरी गांव में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल करते हुए साक्ष्य एकत्रित किए।

राहुल कुमार/झींझक। मंगलपुर थाना क्षेत्र के गौरी गांव में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल करते हुए साक्ष्य एकत्रित किए। जानकारी के मुताबिक कानपुर देहात के डेरापुर थाना इलाके के अयोध्या पुरवा गांव निवासी राम किशुन ने अपनी पुत्री शिव कुमारी की शादी मंगलपुर थाना क्षेत्र के गौरी गांव निवासी विनय कुमार के साथ करीब 12 वर्ष पहले की थी।

ये भी पढ़े-   राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने शिक्षक समस्याओं के निराकरण हेतु बेसिक शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन 

मृतिका के पिता रामकिशन ने पुलिस से आरोप लगाते हुए बताया पहले भी मेरी बेटी के साथ मारपीट होती रही जिसकी शिकायत मेरे द्वारा मंगलपुर थाना पुलिस से की गई थी, मृतिका के 4 मासूम बच्चे हैं। घटनास्थल पर पहुंचे मंगलपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने जांच पड़ताल शुरू की वहीं उन्होंने बताया मृतिका शिवकुमारी की उम्र करीब 33 वर्ष हैं। आत्महत्या करने की वजह जानने की कोशिश की जा रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button