लखनऊ में कोचिंग सेंटर में आगजनी के बाद रसूलाबाद में कोचिंग सेंटरों पर संयुक्त छापेमारी
लखनऊ में कोचिंग सेंटर में आगजनी की घटना के बाद रसूलाबाद प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है।तहसीलदार संतोष कुमार के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारी अजब सिंह और रसूलाबाद कोतवाल

पुखरायां।लखनऊ में कोचिंग सेंटर में आगजनी की घटना के बाद रसूलाबाद प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है।तहसीलदार संतोष कुमार के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारी अजब सिंह और रसूलाबाद कोतवाल एस एन सिंह के पुलिस बल के साथ रसूलाबाद के कई सेंटरों पर छापेमारी की।इस दौरान सुरक्षा मानकों में कई गंभीर अनियमितताएं पाई गईं।छापेमारी के दौरान सिलेक्शन जोन लाइब्रेरी बिल्हौर रोड,एग्जाम गुरु लाइब्रेरी बिल्हौर रोड और स्टडी प्वाइंट लाइब्रेरी कानपुर रोड में बच्चे पढ़ते मिले।इन तीनों सेंटरों को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया।इसके अतिरिक्त शिव शक्ति कंप्टीशन क्लासेस बेला रोड सहित अन्य कोचिंग सेंटरों की भी जांच की गई।छापेमारी की खबर मिलते ही लगभग आधा दर्जन से अधिक कोचिंग सेंटर संचालक अपने सेंटरों पर ताला डालकर फरार हो गए।प्रशासन की इस कार्यवाही से कोचिंग संचालकों में हड़कंप मच गया।जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाई गई।तहसीलदार संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तीन कोचिंग सेंटरों पर फायर सिलेंडर,मानक विहीन कमरे और संसाधन के लिए आवश्यक दस्तावेज नहीं मिले।उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों के जीवन के साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।यह छापेमारी भविष्य में भी जारी रहेगी।छापेमारी से संबंधित रिपोर्ट जिलाधिकारी कानपुर देहात को भेजी गई है।



