उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

खाकी का मानवीय चेहरा: ऑपरेशन मुस्कान में मिली बड़ी कामयाबी, परिजनों को सौंपा उनका जिगर का टुकड़ा

ननिहाल से गायब हुआ बच्चा, पुलिस ने चंद घंटों में खोजकर पेश की मानवता की मिसाल

कानपुर देहात। जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने एक बार फिर सराहनीय कार्य करते हुए एक परिवार की खुशियां लौटाई हैं। मां की डांट से नाराज होकर घर से निकले एक 12 वर्षीय बच्चे को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल बरामद कर लिया और परिजनों को सौंप दिया।

घटना 8 दिसंबर 2025 की है। पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में जनपद में गुमशुदा बच्चों की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान चौकी जैनपुर थाना अकबरपुर पुलिस को सूचना मिली कि कन्नौज के गुरसायगंज का रहने वाला मोहम्मद आलमीन अपनी ननिहाल हरदुआ आया था। वहां अपनी मां शमीमा बेगम की डांट से नाराज होकर वह घर से कहीं चला गया।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी जैनपुर उपनिरीक्षक सौरभ राणा और जिला अस्पताल चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सोमवीर सिंह ने अपनी टीम के साथ मोर्चा संभाला। पुलिस टीम ने हेड कॉन्स्टेबल राजू त्यागी, सोनू कुशवाह, शिशुपाल सिंह और कॉन्स्टेबल भूपेंद्र सिंह, विनय सिसोदिया व इंद्रदेव के साथ मिलकर हरदुआ गांव के लोगों की मदद से तलाश शुरू की।

पुलिस की मेहनत रंग लाई और बच्चे को नवीपुर रोड थाना अकबरपुर से सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अपने खोए हुए बच्चे को वापस पाकर परिजनों की आंखें भर आईं और उन्होंने पुलिस टीम की इस कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Related Articles

AD
Back to top button