कानपुर देहात: पुखरायां में सड़क हादसे में प्रधान के भाई और मासूम बच्ची की मौत,पति पत्नी घायल
घायलों को भेजा गया अस्पताल, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस कार्यवाही में जुटी

पुखरायां। कानपुर देहात में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बा स्थित रिलाइंस पेट्रोल पंप के पास एक तेज रप्तार स्कॉर्पियो और कार के बीच जबरदस्त भिड़ंत में एक मासूम बालिका समेत दो की मौत हो गई।वहीं बच्ची के माता पिता बुरी तरह घायल हो गए।जिन्हें उपचार के लिए कानपुर हैलट अस्पताल भेजा गया है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।जानकारी के मुताबिक हलधरपुर गांव निवासी ग्राम प्रधान शमशुद्दीन ने बताया कि उनके भाई रिजवान अहमद 25 वर्ष मंगलवार को कानपुर से काम निबटाकर भोगनीपुर की तरफ आ रहे थे।वहीं बलिया निवासी परितोष व उनकी पत्नी शुवी अपनी पुत्री प्रिशा के साथ उरई से कानपुर जा रहे थे।तभी रिलाइंस पेट्रोल पंप के पास रिजवान की गाड़ी की दूसरी तरफ जाकर परितोष की गाड़ी से जोरदार भिड़ंत हो गई।हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई।
हादसे में परितोष के 11 माह की पुत्री प्रिशा व रिजवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।वहीं परितोष और शुवी गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अमरेंद्र प्रताप सिंह ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी भेजा।जहां मौजूद चिकित्सक ने प्रिशा व रिजवान को मृत घोषित कर दिया तथा परितोष और शुवी की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के पश्चात कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया।पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।
प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि हादसे में एक मासूम बालिका समेत दो लोगों की मौत हुई है और दो लोग घायल हुए हैं।घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।मृतकों के शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।घटना की छानबीन की जा रही है।जांचकर उचित कार्यवाही की जाएगी।
ये भी पढ़े- रसूलाबाद हत्याकांड: ऑपरेशन कन्विक्शन रंग लाया, गड़ासी से गला काटने वाले हत्यारे को उम्रकैद



