उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में अज्ञात वाहन की टक्कर से भाई बहन समेत तीन घायल,रेफर

भोगनीपुर कोतवाली के पुखरायां कस्बे में शनिवार शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आकर भाई बहन समेत तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए।जिन्हें पुखरायां सीएचसी में प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया है

पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली के पुखरायां कस्बे में शनिवार शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आकर भाई बहन समेत तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए।जिन्हें पुखरायां सीएचसी में प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुखरायां कस्बे के नगर पालिका वार्ड नंबर 17 निवासी वीरेंद्र सिंह यादव का पुत्र युवराज व उनकी पुत्री मुस्कान तथा मोहर सिंह का पुत्र आदर्श शनिवार शाम कस्बे में किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गए।आनन फानन में तीनों को उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी लाया गया।जहां पर डॉक्टर सौरभ सचान द्वारा प्राथमिक उपचार के पश्चात उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button