कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में युवक ने अज्ञात कारणों से की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दुखद घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के सराय में एक 20 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

कानपुर देहात में एक दुखद घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के सराय में एक 20 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।मृतक की पहचान गयारी के पुत्र शिवा के रूप में हुई है।सराय निवासी अनूप ने पुलिस को घटना की फौती सूचना देते हुए बताया कि उसका चचेरा भाई शिवा 20 वर्ष अविवाहित था।रात करीब 10 बजे वह खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया था।रात में उसने छत के पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।सुबह करीब 5 बजे जब परिजनों ने शिवा का शव फंदे से लटका देखा तो कोहराम मच गया।सूचना मिलने पर एस आई चैनपाल सिंह ने तत्काल मौके पर पहुंचकर छानबीन की।फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया।सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।तत्पश्चात शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।मां ममता,बहन सौम्या और भाइयों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी अमित शुक्ला ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

 

Related Articles

AD
Back to top button