उत्तरप्रदेशलखनऊ

बिहार विधानसभा में मचा बवाल, अखिलेश यादव बोले- अब लोकतंत्र पर कातिलाना हमला

अखिलेश यादव ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, "बिहार विधानसभा में सशस्त्र बलों द्वारा विधायकों पर हमला आपराधिक कृत्य है. सड़क पर बेरोज़गार युवाओं पर भी जो हमले हुए वो दिखाते हैं कि सत्ता मिलने के बाद भाजपाई सरकारें जनता को क्या समझती हैं. बिहार में लोकतंत्र पर क़ातिलाना हमला हुआ है."

अखिलेश यादव ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, “बिहार विधानसभा में सशस्त्र बलों द्वारा विधायकों पर हमला आपराधिक कृत्य है. सड़क पर बेरोज़गार युवाओं पर भी जो हमले हुए वो दिखाते हैं कि सत्ता मिलने के बाद भाजपाई सरकारें जनता को क्या समझती हैं. बिहार में लोकतंत्र पर क़ातिलाना हमला हुआ है.”

विधानसभा में क्यों हुआ बवाल
दरअसल, बिहार विधानसभा में हाल ही में विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक पारित किया गया. इस विधेयक का राजद समेत अन्य विपक्षी दल विरोध कर रहे हैं. मंगलवार को सदन में विपक्षी दल इसी विधेयक का विरोध कर रहे थे. इस दौरान सुरक्षाकर्मी विपक्षी नेताओं को सदन से बाहर निकाल रहे थे. तभी विधायकों के साथ मारपीट की गई.

Related Articles

AD
Back to top button