उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में निर्माणाधीन कॉलोनी में दीवार के पीछे मिले अज्ञात युवक के शव की नहीं हो सकी शिनाख्त

कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन कॉलोनी में दीवार के पीछे बीते गुरूवार को मिले एक 25 वर्षीय अज्ञात युवक के शव की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है

Story Highlights
  • पुलिस सोशल मीडिया के सहारे शव के शिनाख्त में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन कॉलोनी में दीवार के पीछे बीते गुरूवार को मिले एक 25 वर्षीय अज्ञात युवक के शव की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।पुलिस सोशल मीडिया के सहारे शव की पहचान के प्रयास में जुटी हुई है साथ ही पुलिस ने अज्ञात शव की शिनाख्त के लिए लोगों से भी मदद की अपील की है।बताते चलें कि शिवली थाना क्षेत्र के मलिकपुर गांव में सुरभि इंटर कॉलेज के नजदीक निर्माणाधीन झाड़ियों में दीवार के पीछे गुरुवार को एक अज्ञात 25 वर्षीय युवक का शव मिला था।घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई थी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर स्थानीय लोगों से शिनाख्त के प्रयास कराए परंतु पुलिस की कोशिश नाकाम रही।तत्पश्चात पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।पुलिस के मुताबिक मृतक के अपने शरीर पर नीले गहरे रंग की टीशर्ट,ग्रे रंग की जैकेट व एडिडास कंपनी की गहरे नीले रंग की पैंट पहन रखी थी।मृतक का नाक,कान,चेहरा औसत,रंग सांवला,इकहरा मजबूत जिस्म व लंबाई करीब 5 फुट 6 इंच है।मृतक के बाएं हांथ पर अंग्रेजी में TAPASYA लिखा है और मुकुट बना है।शव की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।पुलिस ने अज्ञात शव के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी होने पर संपर्क सूत्र क्षेत्राधिकारी रसूलाबाद 9454458305 तथा संपर्क सूत्र प्रभारी निरीक्षक थाना शिवली 9454403705 पर संपर्क करने की बात कही है।प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि शव की अभी शिनाख्त नहीं हुई है।शव के शिनाख्त के प्रयास कराए जा रहे हैं।

Related Articles

AD
Back to top button