मध्यप्रदेश

MP : कंप्यूटर बाबा के आश्रम पर चला बुलडोजर, दिग्विजय बोले- यह राजनैतिक प्रतिशोध की चरम सीमा

कम्प्यूटर बाबा के नाम से प्रसिद्ध पूर्व में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त रहे नामदेव दास त्यागी समेत 7 व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने इस कार्रवाई की निंदा की है. उन्होंने कहा कि इंदौर में बदले की भावना से कंप्यूटर बाबा का आश्रम व मंदिर बिना किसी नोटिस दिए तोड़ा जा रहा है. यह राजनैतिक प्रतिशोध की चरम सीमा है. मैं इसकी निंदा करता हूं. बता दें कि कम्प्यूटर बाबा के नाम से प्रसिद्ध पूर्व में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त रहे नामदेव दास त्यागी समेत 7 व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

मध्य प्रदेश प्रशासन ने आज आरोपी कम्प्यूटर बाबा के द्वारा अन्य शासकीय जमीनों को कब्जा मुक्त कराने का एक सिलसिलेवार अभियान शुरू किया गया है. इसी क्रम में गोमटगिरी स्थित एक भूमि पर भी अतिक्रमण विरोधी कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई है.

कम्प्यूटर बाबा के अवैध अतिक्रमण को हटाने के बाद प्रशासन ने दावा किया है कि जिस ज़मीन पर अतिक्रमण हटाया है उसका मूल्य लगभग 80 करोड़ रुपये है. सम्पूर्ण क्षेत्र का रक़बा 40 एकड़ से भी अधिक है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button