पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने पुलिस लाइन में ली परेड की सलामी और किया निरीक्षण
आज पुलिस अधीक्षक (एसपी) कानपुर देहात, श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की सलामी ली गई और उसका गहन निरीक्षण किया गया।
कानपुर देहात। आज पुलिस अधीक्षक (एसपी) कानपुर देहात, श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की सलामी ली गई और उसका गहन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के पश्चात, पुलिस अधीक्षक ने परेड में एकरूपता और अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई और ड्रिल अभ्यास के दौरान की जाने वाली कार्यवाही के संबंध में जानकारी दी।
इसके बाद, पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्द का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, उन्होंने गार्द ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की उपस्थिति, वर्दी, शस्त्रों की स्थिति, रख-रखाव और सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन के आदेश कक्ष में सभी गार्द रजिस्टरों को चेक किया गया और गार्द की सुरक्षा के संबंध में सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।



