कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अलौकिक कलाकृतियों ने गणतंत्र महोत्सव को बनाया आकर्षक

मलासा विकासखंड के बरगवां स्थित बाल शक्ति शिक्षण संस्थान में गुरुवार को गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया।

Story Highlights
  • विद्यालय प्रबंधक चंद्रभान सिंह ने मौजूद लोगों तथा छात्र छात्राओं को संबोधित भी किया।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। मलासा विकासखंड के बरगवां स्थित बाल शक्ति शिक्षण संस्थान में गुरुवार को गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए वहीं विद्यालय प्रबंधक चंद्रभान सिंह ने मौजूद लोगों तथा छात्र छात्राओं को संबोधित भी किया।

IMG 20230127 WA0018

गुरुवार को विकासखंड के बरगवां स्थित बाल शक्ति शिक्षण संस्थान में गणतंत्र दिवस समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया झंडारोहण विद्यालय के संस्थापक चंद्रिका प्रसाद द्वारा किया गया इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने अपने अपने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसे दूरदराज के लोगों ने खूब सराहा वहीं इस अवसर पर प्रबंधक चंद्रभान सिंह ने मौजूद लोगों तथा छात्र छात्राओं को संबोधित भी किया अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल,सुभाष चंद्र बोस,भगत सिंह,लाला लाजपतराय जैसे देशभक्तों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया हम उन्हे कभी नहीं भुला सकते हैं।

IMG 20230127 WA0020

हमें उनके पदचिन्हों पर चलना चाहिए हमारे लिए देश सर्वोपरि है हम सबको भी देश के लिए मर मिटने को तैयार रहना चाहिए।

IMG 20230127 WA0025

इस मौके पर प्रधानाचार्या सुचेता,भास्कर सचान, धर्मेंद्र सचान, हरमोहन सिंह, वासुदेव मिश्रा, रचित तिवारी, सौम्या, कपिल,अनुराग उपाध्याय सहित विद्यालय के छात्र छात्राएं भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button