कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कैलई : संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया

मलासा विकासखंड के कैलई स्थित संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। मलासा विकासखंड के कैलई स्थित संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने मौजूद लोगों को संबोधन भी किया।गुरुवार को विकासखंड के कैलई स्थित संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।

IMG 20230127 WA0004

 

झंडारोहण विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नीरा सचान ने किया इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिन्हे लोगों ने खूब सराहा वहीं इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका नीरा सचान ने मौजूद लोगों तथा छात्र छात्राओं को संबोधन भी किया अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को देश का संविधान लागू कर हिंदुस्तान को गणतांत्रिक व्यवस्था वाला देश बनाने की राह तैयार की गई इस दिन की याद में ही प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को भारत में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है भारत आजाद तो 15 अगस्त 1947 को हुआ लेकिन 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू कर गणतांत्रिक व्यवस्था को स्वीकार किया गया।इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक नीलम,मधुसूदन,अरुण,रजनी, अनीता सहित ग्रामवासी भी मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button