कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: राजपुर में डेढ़ वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के सिलहरा गांव में आज शुक्रवार को एक डेढ़ वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।बच्ची बेड पर सो रही थी तभी उसकी हालत बिगड़ गई।परिजन उसे उपचार के लिए राजपुर पीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सिलहरा गांव निवासी श्याम पाल की पत्नी अंजू कुमारी ने बताया कि उनकी डेढ़ वर्षीय बेटी राधिका कमरे में बेड पर सो रही थी।

अंजू घर के आंगन में दैनिक कार्य कर रही थीं।इसी दौरान राधिका अचानक बेड से नीचे गिर गई।बच्ची के गिरने की आवाज सुनकर अंजू कमरे में पहुंची और देखा कि राधिका जमीन पर बेहोश पड़ी थी। परिजन आनन फानन में उसे उपचार के लिए राजपुर पीएचसी ले गए। जहां मौजूद चिकित्सक डॉक्टर जी पी द्विवेदी ने राधिका को मृत घोषित कर दिया।

राधिका की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।परिजनों ने बताया कि श्याम पाल रेलवे में निजी नौकरी करते हैं।राधिका तीन बच्चों में सबसे छोटी थी। मां अंजू,बड़ी बहन रागिनी,भाई कार्तिक का रो-रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी सनत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।जांचकर उचित कार्यवाही की जाएगी।

 


ये भी पढे-  कानपुर देहात: राजपुर में दो ट्रकों की आमने सामने भिड़ंत में दो गंभीर घायल,भेजा गया जिला अस्पताल


 

Related Articles

AD
Back to top button