कानपुर देहात की आवागमन की समस्या को लेकर व्यापारियों ने जिलाधिकारी के चौखट पर दी दस्तक
जिलाधिकारी कपिल सिंह ने फिलहाल दिया आश्वासन कहा ई - बसे भी आएँगी अकबरपुर

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जनपद मुख्यालय कानपुर देहात अकबरपुर के लिए आवागमन की समस्या को लेकर जिलाधिकारी कपिल सिंह से संपर्क किया और समस्या पर चर्चा की।
उन्होंने बताया कि उक्त समस्या के समाधान न होने से जिला मुख्यालय सहित पुखरायां, सिकंदरा, राजपुर, भोगनीपुर ,झींझक , डेरापुर , रूरा रसूलाबाद ,शिवली आदि क्षेत्रों की व्यापारिक गतिविधियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है जहाँ व्यापारी न तो समय पर कानपुर स्थित खरीद केंद्रों तक पहुंच पाते हैं और न आवश्यक सामग्री की अपूर्ति समय पर हो पा रही है।

जिलाधिकारी कपिल सिंह व्यापारियों की समस्या को विशेष कर परिवहन और विद्युत से संबंधित विस्तार से सुना और आश्वासन दिया कि उनकी दोनों समस्याओं को समय पर निर्धारित कराई जाएगी ताकि जनपद का आर्थिक नुकसान ना हो। उन्होंने कहा कि लंबे रूट की बसों को राष्ट्रीय राजमार्ग ओवर ब्रिज से नीचे उतरकर लोक तंत्र सेनानी संतोष शुक्ला बस स्टैंड पर आने और यात्रियों को उतारने- चढ़ने की सुविधा शीघ्र ही लागू करायी जायेगी।
ज्ञापन में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अनुभव अग्रवाल,चेयरमैन रामजी मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम जी ओमर, महामंत्री सूर्यकान्त त्रिपाठी, युवा चेयरमैन श्यामू गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष समर जीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनी गुप्ता, नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्र, जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह, युवा नगर अध्यक्ष ऋषि पुरवार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप ओमर, उपाध्यक्ष अमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष अमन गुप्ता,उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता, कोषाध्यक्ष राहुल गुप्ता, मंत्री सौरभ पुरवार, ऑडिटर अमित कौशल, सदस्य अवध बिहारी कौशल, सदस्य आकाश ओमर वासु आदि लोग मौजूद रहे।



