कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: परिषदीय विद्यालयों के बच्चों में छिपी है असीमित प्रतिभा, खंड शिक्षा अधिकारी ने थपथपाई मेधावियों की पीठ

विद्यालय के समस्त स्टाफ और अभिभावकों ने साझा किया उत्साह।

कानपुर देहात। मेहनत और लगन से पढ़ाई करने से जीवन में बड़ी से बड़ी उपलब्धि पाई जा सकती है। यह बात मलासा ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी आनंद भूषण ने संविलियन विद्यालय सिथरा बुजुर्ग में सोमवार को आयोजित प्रतिभा अलंकरण समारोह के दौरान कही। उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालय भी ऐसी प्रतिभाओं से भरे हैं जहाँ ग्रामीण अंचल के बच्चे बेहतर शिक्षा के अवसर पाकर अपना भविष्य संवार रहे हैं।

समारोह में विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों की पीठ थपथपाते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता राम प्रकाश नायक, ग्राम प्रधान त्रिलोकी सहित शिक्षा विभाग के कई गणमान्य व्यक्ति और शिक्षक मौजूद रहे। सभी ने मेधावियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ये भी पढ़े-  कानपुर : स्कूलों के सामने सड़क पर नहीं होगी वाहनों की पार्किंग, 81 विद्यालयों की नई समय सारिणी 1 अप्रैल से लागू

कक्षावार मेधावी छात्र-छात्राओं की सूची

कक्षा प्रथम स्थान द्वितीय स्थान तृतीय स्थान
कक्षा 1 विराट गणेश यश नायक
कक्षा 2 रोहणी कोमल शिवानी
कक्षा 3 अंकित वैष्णवी ठाकुर सिंह
कक्षा 4 परी वर्षा नैना
कक्षा 5 नैन्सी प्रियांशी छाया
कक्षा 6 खिलन संध्या नीलम
कक्षा 7 कविता अनुष्का मुस्कान और संध्या
कक्षा 8 संतोषी अनेद अंजली

Related Articles

AD
Back to top button