युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।शिवली कोतवाली क्षेत्र के नुनारी बहादुरपुर अटिया औनाहां में मंगलवार देर रात एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।शिवली कोतवाली क्षेत्र के नुनारी बहादुरपुर अटिया औनाहां में मंगलवार देर रात एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।बुधवार सुबह परिजनों ने कमरे के अंदर छत के पंखे से शव लटके देखा तो शोर मचाया।शोर शराबा सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर एकत्र हो गए।सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर जांच पड़ताल शुरू की।फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।मृतक की पहचान स्वर्गीय रामबाबू के 35 वर्षीय पुत्र राजेश कुशवाहा के रूप में हुई है।मृतक के बड़े भाई कमलेश कुशवाहा ने पुलिस को बताया कि राजेश ने कमरे के अंदर कुंडी बंद करके गमछे के सहारे फांसी लगा ली।कमलेश के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे राजेश अपनी पत्नी रोशनी को उसकी बुआ की तबियत खराब होने के कारण गहरा बस स्टॉप पर बस में बिठाकर लौटा था।इसके बाद देर रात उसने यह कदम उठाया।घटना की सूचना मिलते ही औनहां चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।तत्पश्चात पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



