कानपुर देहातउत्तरप्रदेश

देवीपुर : 119 मरीजों को मिला उत्तम उपचार

मलासा विकासखंड के देवीपुर सीएचसी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। मलासा विकासखंड के देवीपुर सीएचसी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।जहां पर अलग- अलग रोग से पीड़ित कुल 119 मरीजों का उपचार मौजूद डॉक्टरों द्वारा किया गया तथा उन्हे निशुल्क दवा वितरित की गई।इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा लोगों को बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स दिए गए।

IMG 20231009 WA0006

रविवार को विकासखंड के अलग अलग प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।बरौर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अलग अलग रोग से पीड़ित कुल 41 मरीजों का उपचार कर उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई।वहीं मलासा में 42 तथा जरसेन में 36 मरीजों का उपचार कर दवा वितरित की गई।इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विकास द्वारा लोगों को बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स दिए गए।उन्होंने मौसम परिवर्तन के चलते लोगो को बीमारी के प्रति एहतियात बरतने की सलाह दी।

IMG 20231009 WA0008

अपने घरों के आसपास साफ सफाई रखने,रात्रि के समय मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करने तथा किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क कर जांच उपरांत ही दवा का सेवन करने की बात कही।इस मौके पर डॉक्टर जयनीत कटियार,डॉक्टर सौरभ सचान, फार्मासिस्ट सुधीर कुमार,मिथुन पाल,त्रिलोकी नाथ,राम प्रताप, फहीम,शिवम,संगिनी रीता,सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button