उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

एक सप्ताह से फूंका पड़ा ट्रांसफार्मर लेकिन नहीं कोई सुनवाई, ग्रामीणों में आक्रोश

एक सप्ताह से फूंका पड़ा ट्रांसफार्मर की शिकायत ग्रामीणों ने बिजली विभाग से की लेकिन अभी तक ग्रामीणों को समस्या से निजात नही मिला है। गांव में एक सैकड़ा से अधिक घरों में बिजली न पहुँचने ग्रामीण परेशान है।

रसूलाबाद,अमन यात्रा । एक सप्ताह से फूंका पड़ा ट्रांसफार्मर की शिकायत ग्रामीणों ने बिजली विभाग से की लेकिन अभी तक ग्रामीणों को समस्या से निजात नही मिला है। गांव में एक सैकड़ा से अधिक घरों में बिजली न पहुँचने ग्रामीण परेशान है। ग्रामीण जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग कर रहे है।

bikano२
विज्ञापन

जनपद कानपुर देहात के रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के चाट निवादा गांव में पिछले एक सप्ताह से गांव के बाहर लगा ट्रांसफार्मर फुंक गया था जिसके चलते गांव की एक सैकड़ा से अधिक घरों की बिजली गुल हो गई और बिजली एक सप्ताह से नहीं पहुंच रहे जिससे लोग परेशान देखे जा रहे हैं। यहां तक स्कूली बच्चों के हाल ही बोर्ड परीक्षा के एग्जाम भी लगे है जिससे वो पढ़ाई भी नही कर पा रहे है।ट्रांसफार्मर की शिकायत ग्रामीणों ने बिजली विभाग से की लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया जिसके चलते ग्रामीणों में रोष है। ट्रांसफार्मर बदलने को लेकर ग्रामीण बराबर बिजली विभाग से गुहार लगा रहे हैं। जबकि शासन द्वारा बिजली विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि खराब ट्रांसफार्मर को 24 घंटे के अंदर हर हालत में बदला जाए लेकिन बिजली विभाग की लापरवाही के चलते चाट निवादा गांव का ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button