एक जुलाई से शुरू हो रहे स्कूल चलो अभियान को लेकर बीएसए ने की बैठक

राजेश कटियार, कानपुर देहात। आगामी एक जुलाई से शुरू हो रहे स्कूल चलो अभियान की तैयारी को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय ने अपने कार्यालय सभागार में समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक, एसआरजी, एआरपी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।
गत सत्र के सापेक्ष कम नामांकन को लेकर रोष प्रकट करते हुए आगामी एक सप्ताह में नामांकन में प्रगति के निर्देश दिए। छात्रों की शत प्रतिशत ऑनलाइन अटेंडेंस, यू डाइस संबंधी कार्य, निरक्षरों के सत्यापन, बरसात के पूर्व विद्यालयों के आस पास और विद्यालयों की छतों की साफ-सफाई करने के निर्देश दिए।
निपुण भारत मिशन के तहत उपलब्ध कराई जा रही सामग्री के रखरखाव वितरण और स्टॉक पंजिका में अंकित रखने के लिए, शत प्रतिशत फैमिली आईडी, सड़क सुरक्षा की विद्यालय स्तर की गतिविधियां और संचारी रोगों से बचाव के संबंध में जो दैनिक कार्य योजना बनाई गई है उसका शत प्रतिशत अनुपालन करने के लिए सर्व संबंधित को निर्देशित किया।
इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी क्रमश: संजय कुमार गुप्ता, मनोज कुमार सिंह, अजीत प्रताप सिंह, शैलेश द्विवेदी, ईश्वर कांत मिश्रा, अजब सिंह, सपना सिंह, आनंद भूषण, अशोक कुमार सिंह एसआरजी क्रमश: अनंत त्रिवेदी, अजय कुमार गुप्ता, संत कुमार दीक्षित, जिला समन्वयक सौरभ श्रीवास्तव, अरुणेश सिंह, विनय विश्वकर्मा, देवेश धर दुबे, राजीव कुमार एवं समस्त एआरपी उपस्थित रहे।



