उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में आवारा सांड से टकराकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल,भेजा गया अस्पताल

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के मंगलपुर संदलपुर रोड पर आवारा सांड से टकराकर एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया है।घटना शुक्रवार देर शाम की है

पुखरायां।कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के मंगलपुर संदलपुर रोड पर आवारा सांड से टकराकर एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया है।घटना शुक्रवार देर शाम की है।बहेरा गांव निवासी धीरेंद्र सिंह 40 वर्ष पशु आहार लेकर बाइक से घर लौट रहे थे।इसी दौरान मंगलपुर कस्बे के बाहर उनकी बाइक एक आवारा सांड से टकरा गई।हादसे में धीरेंद बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।राहगीरों ने उन्हें आनन फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवासपुर में भर्ती कराया।जहां मौजूद चिकित्सक ने हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जहां पर उनका उपचार जारी है।

Related Articles

AD
Back to top button