कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

हमें पेड़ों को अनावश्यक रूप से नहीं काटना चाहिए बल्कि उनकी सुरक्षा करनी चाहिए : पूनम दिवाकर

नगर पालिका पुखरायां परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चेयरमैन पूनम दिवाकर ने पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।इस अवसर पर उन्होंने मौजूद लोगों को संबोधित भी किया।बताते चलें कि शपथ ग्रहण के पश्चात से ही चेयरमैन पूनम दिवाकर फुल एक्शन में हैं।वह चुनाव पूर्व जनता से किए गए वायदों के प्रति कटिबद्ध हैं।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। सोमवार को नगर पालिका पुखरायां परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चेयरमैन पूनम दिवाकर ने पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।इस अवसर पर उन्होंने मौजूद लोगों को संबोधित भी किया।बताते चलें कि शपथ ग्रहण के पश्चात से ही चेयरमैन पूनम दिवाकर फुल एक्शन में हैं। वह चुनाव पूर्व जनता से किए गए वायदों के प्रति कटिबद्ध हैं।

ये भी पढ़े- बरौर : थाना प्रभारी सुरजीत सिंह की हुई भव्यतम विदाई, नवागत थाना प्रभारी विजय ने चार्ज संभाला

इसी क्रम में सोमवार को उन्होंने नगर पालिका परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रति वर्ष पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।इस दिन को मानने का मुख्य उद्देश्य है कि लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जा सके।पेड़ पौधों का जीवन में बहुत ही महत्त्व है।इससे पर्यावरण साफ सुथरा रहता है।प्रत्येक व्यक्ति को पेड़ पौधे अवश्य ही लगाना चाहिए।

ये भी पढ़े-  विपत्ति के समय में पेड़-पौधे ही हमारे जीवन का आधार बनते है: राकेश सचान

हमें पेड़ों को अनावश्यक रूप से नहीं काटना चाहिए बल्कि उनकी सुरक्षा करनी चाहिए।इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि करुणाशंकर दिवाकर, ईओ अजय पटेल सहित समस्त सभासद मौजूद रहे।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button